फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   youth was attacked with sharp weapon and killed In Sonipat, attackers first beat him with stick

सोनीपत में युवक की हत्या: हमलावरों ने पहले डंडों से पीटा फिर धारदार हथियार से मारा, परिवार का रंजिश से इनकार

Sun, 25 Aug 2024 01:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 25 Aug 2024 01:40 PM IST
सार

मृतक गांव राठधना के पास सेक्टर-4 खेल कांप्लेक्स से आगे गांव की तरफ जाने लगे तो इसी दौरान हमलावरों ने पहले डंडे से हमला किया। वह भागने लगे तो उन पर धारदार हथियार से कई वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए।

विज्ञापन
youth was attacked with sharp weapon and killed In Sonipat, attackers first beat him with stick
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव राठधना के पास सेक्टर-4 खेल कांप्लेक्स से आगे हमलावरों ने बाइक सवार युवक की धारदार हथियार व डंडे से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वह मायके आई बहन को उसके ससुराल जाने के लिए बाइक पर बैठाकर सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर काली माता मंदिर के पास छोड़ने आए थे। बहन को ऑटो में बैठाकर वापस गए तो हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद एसीपी राजपाल व पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गांव राठधना निवासी प्रदीप कुमार (23) सफाई का कार्य करते थे। उनकी बहन सुशीला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी। वह रविवार दोपहर को अपने ससुराल कथूरा जाने के लिए भाई प्रदीप कुमार के साथ बाइक पर निकली थीं। प्रदीप ने अपनी बहन को बहालगढ़-सोनीपत रोड स्थित काला माता मंदिर के पास से ऑटो में बैठा दिया था। जिसके बाद वह वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन




जब वह सेक्टर-4 खेल कांप्लेक्स से आगे गांव की तरफ जाने लगे तो इसी दौरान हमलावरों ने पहले डंडे से हमला किया। वह भागने लगे तो उन पर धारदार हथियार से कई वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। मामले का पता लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद एसीपी राजपाल सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह भाई-बहनों में छोटे थे प्रदीप
ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप छह भाई-बहनों में छोटे थे। उनके भाई व बहनों की शादी हो चुकी है। वह अविवाहित थे। सफाई का कार्य कर परिवार के पालन-पोषण में योगदान देते थे। उनकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed