फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth to get new opportunities through PM Viksit Bharat Rozgar Yojana.

Sonipat News: पीएम विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

Sat, 20 Jun 2026 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 04:48 AM IST
विज्ञापन
Youth to get new opportunities through PM Viksit Bharat Rozgar Yojana.
फोटो : सोनीपत के कुंडली ​स्थित एचएसआईडीसी ऑडिटोरियम में आयोजित प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्र
सोनीपत। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के अंतर्गत शुक्रवार को विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री की ओर से प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया वहीं कुंडली एचएसआईडीसी ऑडिटोरियम में विधायक कृष्णा गहलावत मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना केवल आर्थिक सहायता देने की योजना नहीं है बल्कि यह युवाओं के सपनों को नई दिशा देने और देश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने की पहल है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उद्योगों को अधिक मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले पात्र युवाओं को 15 हजार रुपये तक की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है। कार्यक्रम में बताया गया कि रोजगार सृजन में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए नियोक्ताओं को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। योजना के तहत प्रति कर्मचारी तीन हजार रुपये प्रतिमाह तक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि हरियाणा में भी योजना का व्यापक प्रभाव दिखाई दे रहा है। बताया गया कि प्रदेश के 51 हजार से अधिक युवाओं और 3500 से ज्यादा नियोक्ताओं को योजना का लाभ मिल रहा है इस चरण में लगभग 165 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा रही है।
इस दौरान रीजनल पीएफ कमिश्नर रणवीर कुमार, वैभव सिंह, संजय नारंग, प्रदीप, पुनीत, आशीष गुप्ता, कुलदीप नांगल, सुभाष गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed