फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth should be aware of democratic rights: MLA

युवा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग हों : विधायक

Mon, 26 Jan 2026 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth should be aware of democratic rights: MLA
फोटो :08: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संडेज ऑन साइकिल को हरी
सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। जब वह शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग होते हैं तभी एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। संडे ऑन साइकिल जैसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन


वह 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मिशन के तहत बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में संडेज ऑन साइकिल यात्रा के 58वें संस्करण को हरी झंडी दिखाने से पहले संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन साई सोनीपत एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के साथ-साथ लोकतांत्रिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने प्रथम बार के मतदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के महत्व से जोड़ना है। उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार युवा ही किसी भी लोकतंत्र की मजबूत नींव होते हैं। साई केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। कार्यक्रम में ओलंपियन सुमित खेवड़ा ने भी युवाओं को जागरूक किया।


साइकिल रैली में 200 से अधिक युवाओं, खिलाडि़यों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने फिट इंडिया, माय भारत और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं जैसे नारों के साथ फिटनेस, युवा सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक सहभागिता का प्रभावी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed