फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth power capable of changing history and creating the future: Dr. Rakesh Dahiya

युवा शक्ति इतिहास को बदलने व भविष्य को रचने में समर्थ : डाॅ. राकेश दहिया

Sat, 17 May 2025 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth power capable of changing history and creating the future: Dr. Rakesh Dahiya
फोटो 07- सोनीपत के जीवीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित राष्ट्रीय तकनीकी दिवस कार्यक्रम में मुख्
सोनीपत। जीवीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी), पंचकूला के सहयोग से राष्ट्रीय तकनीकी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न फार्मेसी कॉलेज के 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि के रूप में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी (एसडीसीओ) डाॅ.राकेश दहिया व एचएससीएसआईटी के पीआर वैज्ञानिक डाॅ. राहुल तनेजा ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डाॅ. राकेश दहिया ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि युवा शक्ति देश के वर्तमान, भविष्य व इतिहास को बदलने और रचने का सामर्थ्य रखती है। युवा हमारे देश के दिल की धड़कन व सुनहरे भविष्य के ध्वजवाहक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में सबसे अधिक विश्वास युवा शक्ति पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी विद्यार्थियों को रोजगार के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ढालने व संवारने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आज के युग की नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डाॅ. राहुल तनेजा ने कहा कि विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें, इसी में अपनी ऊर्जा लगाएं। आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है, इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। वर्तमान में शोध के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रितु कटारिया व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed