फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth murdered due to dispute during punching in factory

Sonipat News: फैक्टरी में पंचिंग के दौरान कहासुनी की रंजिश में युवक की हत्या

Sat, 08 Feb 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Feb 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered due to dispute during punching in factory
फोटो 23: सोनीपत के खरखौदा में श्रमिक की हत्या के मामले की जानकारी देते डीसीपी नरेंद्र कादियान व
खरखौदा। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) खरखौदा स्थित फैक्टरी के कमरे में देर रात श्रमिक की हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में बचाव को आए उनके चाचा को भी चोट लगी है। वारदात को उनके साथी श्रमिकों ने ही पंचिंग (ऑनलाइन हाजिरी) लगाने के दौरान हुई कहासुनी की रंजिश में अंजाम दिया। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी (अपराध) नरेंद्र कादियान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव मड़ई पुरवा निवासी गुरदीप ने अपने भतीजे की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। गुरदीप ने पुलिस को बताया कि वह खरखौदा आईएमटी में शाहपुरजी पोलनजी कंपनी में काम करते हैं। उनका भतीजा अभिषेक (19) और गांव के अन्य युवक भी इसी कंपनी में काम करते हैं। यह कंपनी मारुति के प्लांट में निर्माण का कार्य कर रही है। गुरदीप ने बताया कि बिहार के पूर्णिया के भी कई युवक उनकी कंपनी में कुछ महीने से काम कर रहे हैं। सभी कंपनी के अंदर ही कमरों में रह रहे हैं। पूर्णिया निवासी जयकुमार, पप्पू, किशन, मुकेश, शंकर, राजेश व अजीत ने बुधवार की शाम को छुट्टी के बाद फैक्टरी में पंचिंग के दौरान उनके भतीजे अभिषेक के साथ कहासुनी की थी।
विज्ञापन

रंजिश में किया हमला

रंजिश में वीरवार रात को सातों आरोपी हाथों में सरिया, हथौड़े व लोहे के हथियार लेकर उनके कमरे में आ घुसे। उन्होंने अभिषेक पर हमला कर दिया। वह भतीजे को बचाने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपी मुकेश ने अभिषेक की गर्दन पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसी दौरान आसपास के अन्य श्रमिकों के आने पर हमलावर भाग गए। वह घायल अभिषेक को लेकर खरखौदा के सामान्य अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उनके भतीजे को मृत घोषित कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार भागने की फिराक में थे आरोपी, दबोचे

डीसीपी ने बताया कि हत्या के मामले में खरखौदा थाना प्रभारी बीर सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। आरोपी भाग निकलते तो तलाश करने में समय लग सकता था।




श्रमिक पर हमला कर हत्या करने के सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर हथियार बरामद किए जाएंगे।

- नरेंद्र कादियान, डीसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed