फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   youth murder case, four arrest, car found, sonipat

फरीदाबाद के युवक की हत्या के बाद उसकी लूटी गई कार में घूम रहे थे आरोपी, चार गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
youth murder case, four arrest, car found, sonipat
अपहरण व लूटपाट के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
गोहाना। शहर में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम में शामिल होने पड़ोसी के साथ आए फरीदाबाद के सेक्टर-16 के व्यक्ति का अपहरण कर हत्या के मामले से सीआईए-1 ने पर्दा उठाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांवभंडेरी निवासी अजय व राहुल तथा कथूरा निवासी दीपक व अंकित हैं। आरोपी हत्या कर लूटी गई कार में ही घूम रहे थे। उन्हें देर रात शेखपुरा रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपहरण के बाद परने (कपड़ा) से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि फरीदाबाद में सेक्टर-16 निवासी चन्नूलाल उर्फ पप्पू अपनी कार को टैक्सी में चलाता था। उसके पड़ोसी केबल संचालक अजय नागपाल ने 28 जून को इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की गोहाना में होने वाली रैली में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए उसकी गाड़ी बुक की थी। चन्नू लाल 27 जून की रात को गोहाना पहुंच गए थे। वह होटल में रुके थे। यहां पर उन्होंने रात को शराब पी थी। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे चन्नू लाल की कार में अजय नागपाल वापस फरीदाबाद के लिए चल पड़े थे। वह रास्ता भटक कर पानीपत हाईवे की तरफ चले गए। हाईवे के बाईपास के निकट चन्नू लाल ने पेशाब करने के लिए कार रोकी तो वहां पर खड़े युवकों ने अजय नागपाल से मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया था। उसके बाद युवक चन्नू लाल का अपहरण कर उनकी ही कार में डालकर फरार हो गए थे। 28 जून की रात को पुलिस ने चन्नूलाल का शव पानीपत हाईवे पर बाईपास के किनारे झाड़ियों में बरामद किया था। पुलिस ने अपहरण, लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ने सीआईए-1 को सौंपी थी। सीआईए में नियुक्त एसआई इंद्रजीत सिंह शनिवार रात को शेखपुरा रोड गन्नौर पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच गोहाना से हत्या कर लूटी गई कार का नंबर देखकर उन्होंने कार को रुकवा लिया। उसमें चार युवक सवार थे। युवकों ने अपनी पहचान दीपक, अंकित, अजय उर्फ सन्नी व राहुल के रूप में दी थी। पुलिस ने लूटी गई कार को बरामद कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे वारदात में प्रयुक्त बाइक व लूटे गए फोन, नकदी व कागजात बरामद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लूट के बाद हत्या करने के आरोपियों को लूटी गई कार सहित पकड़ा गया है। उन्हें रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
- रविंद्र कुमार, प्रभारी सीआईए-1 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed