{"_id":"618d71681d9b47392c2cc07d","slug":"youth-killed-in-truck-collision-seven-injured-including-wife-sonipat-news-rtk6295704131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी समेत सात घायल
विज्ञापन
हरसाना के पास हुए हादसे के बाद एकत्रित ग्रामीण व घायल युवक। संवाद
- फोटो : Sonipat
गांव हरसाना नंदीशाला के पास अनियंत्रित ट्रक ने तीन बाइक और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी समेत अन्य वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में महिला व दो युवकों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक को काबू कर लिया गया है।
गांव फतेहपुर निवासी सुभाषचंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह वीरवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। लौटते समय गांव हरसाना के सामने नंदीशाला के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार में ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने एक कार व तीन बाइक को टक्कर मार दी। सुभाष ने बताया कि इस हादसे में एक बाइक पर सवार उसका भतीजा अमित व भतीजे की पत्नी रिंपी देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लेकर वह तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां पर अमित को मृत घोषित कर दिया गया। रिंपी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उनके साथ ही ट्रक की टक्कर से कार में सवार संदीप और उनकी पत्नी भी घायल हो गई। एक अन्य बाइक पर सवार झज्जर जिले के गांव निलोठी के रहने वाले मनोज कुमार व उनका साथी घायल हो गए और उनकी बाइक टूट गई। एक अन्य बाइक ट्रक की टक्कर से टूट गई। उस पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों बाइक सवार युवकों व रिंपी की हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा तीन-चार अन्य वाहन ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि उन पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे का शिकार हुए अमित की दो साल की बेटी है।
हादसे में युवक की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

अमित का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat