{"_id":"69d4457a96419cb467fc1b92308bf02b","slug":"youth-drown-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबा युवक
Sonipat
Updated Tue, 17 Jun 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़वासनी नहर में बड़वासनी पुल के पास सोमवार सुबह जोत-बत्ती की राख बहाने आया एक युवक डूब गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने भाई और चाचा के साथ नहर में राख बहा रहा था।
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों और फायरब्रिगेड कर्मचारियों को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस मामले की जांच में भी जुटी हुई है।
सोनीपत के लाल दरवाजा के रहने वाले चंदन पुत्र सतीश अपने चाचा सुशील और चचेरे भाई विशाल पुत्र राकेश के साथ बड़वासी पुल पर आया था। ये तीनों घर से जोत-बत्ती की राख लेकर आए, जिसे नहर में बहाना था। तीनों ही नहर में घुसकर राख बहा ही रहे थे कि चंदन तेज बहाव की चपेट में आ गया। चंदन को डूबते देख विशाल और सुशील हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन
जब तक पुलिस और आसपास के गोताखोर मौके पर पहुंचे तब तक चंदन पूरी तरह से डूब गया था। सूचना पर तहसीलदार राममेहर भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों तथा फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने सर्च अभियान शुरू किया। दोपहर बाद तक युवक का कोई पता नहीं लग पाया। बताया जा रहा है कि चंदन लगभग 15 साल का था और उसके माता-पिता सुबह ही दिल्ली गए थे।