{"_id":"65f48db44a1e8fee2e05c2ae","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-identity-unknown-sonipat-news-c-197-1-snp1002-115401-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान नहीं
Fri, 15 Mar 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर जगदीशपुर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जीआरपी से जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि मृतक के दाएं पैर पर काला धागा बंधा हुआ है। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में भिजवा दिया है। शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन