फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth Congress took out a protest march against crime and inflation, burnt the effigy of the government

Sonipat News: अपराध व महंगाई पर युवा कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च, सरकार का फूंका पुतला

Mon, 07 Jul 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 07 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress took out a protest march against crime and inflation, burnt the effigy of the government
फोटो 17- सोनीपत के गोहाना शहर में अपराध व महंगाई के ​खिलाफ सरकार का पुतला लेकर रोष मार्च निकालत
गोहाना। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ते अपराध व महंगाई को लेकर रविवार को शहर में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए समता चौक पर पहुंचे, वहां केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं को रोजगार देने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के गोहाना हलके के अध्यक्ष ध्रुव लठवाल ने किया।
विज्ञापन

हलका युवा अध्यक्ष ध्रुव लठवाल ने कहा कि प्रदेश में पहले ही बिजली बहुत महंगी थी। अब सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि करके आमजन की जेब से ज्यादा पैसे निकलवाने का काम किया है। भाजपा सरकार ने पहले गरीब लोगों के वोट लेने के लिए धड़ाधड़ बीपीएल कार्ड बनाए, अब जरूरतमंद पात्र लोगों के बीपीएल कार्ड काटकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बीपीएल कार्ड पर दिए जाने वाला दो लीटर सरसों का तेल भी ढाई गुणा महंगा कर दिया है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुज लठवाल ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। आए दिन हत्याएं होने के साथ व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। प्रदेश में भय का माहौल बन चुका है। सरकार बेरोजगारी कम करने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके पहले कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड स्थित पूर्व मंत्री जगबीर सिंह मलिक के कार्यालय पर एकत्रित हुए और यहां से प्रदर्शन शुरू किया। समता चौक में पहुंचकर सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन में जोगेंद्र लाठर, चीकू खर्ब, सुनील मलिक, दिशांत रोहिल्ला सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed