फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth beaten to death in Sonipat

क्रूरताः प्रेम-प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, संवेदनशील अंग पर भी किया तेजधार हथियार से वार

Wed, 10 Nov 2021 06:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 06:51 PM IST
सार

गांव के ही एक युवक पर साथियों संग मिलकर हत्या करने का आरोप है। मृतक के भाई का आरोप है कि आरोपियों ने पहले 20 हजार रुपये मांगे। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। संवेदनशील अंग पर भी तेजधार हथियार से वार किया गया है। बाद में अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी दी। पुलिस ने एक नामजद व उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Youth beaten to death in Sonipat
मृतक युवक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना गांव भावड़ के एक युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते करने का आरोप है। युवक के संवेदनशील अंग पर तेजधार हथियार से वार किया गया है और शरीर पर भी चोट के कई निशान मिले हैं। युवक के भाई ने सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर अपने साथियों संग मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


युवक का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनसे 20 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद उसके भाई को पहले कोहला रजवाहे के पास छोड़ने और बाद में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराने के बारे में बताया। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां युवक की मौत सड़क हादसे में होने की जानकारी दी गई। भाई का शव देखकर उसने बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने एक नामजद व उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव भावड़ निवासी हैप्पी ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उसके भाई बिजेंद्र (20) की दोस्ती सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती संग करीब एक साल से थी। उसके अनुसार 8 नवंबर को उसका भाई बिजेंद्र रात करीब साढ़े नौ बजे घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 नवंबर को तड़के चार बजे उसके भाई की दोस्त युवती की मां, उसका भाई अमन व दो अन्य कार में सवार होकर उनके घर आए। उन्होंने कहा कि उसका भाई उनकी लड़की को घर से लेकर चला गया है। उन्होंने दोनों की तलाश करने के लिए उनके साथ चलने को कहा।

हैप्पी का कहना है कि जब वह उनके साथ उनके घर गया तो युवती अपने घर पर थी। इस पर उसने उनसे अपने भाई के बारे में पूछा तो उन्होंने उसके भाई के न मिलने की बात कही। इसके बाद वह उसे उसके घर छोड़ गए। 
हैप्पी ने बताया कि उसके पास एक फोन आया। फोन पर बात करने वाले ने उससे कहा कि 20 हजार रुपये लेकर आ जाओ। साथ ही धमकी दी कि अगर वह रुपये लेकर नहीं आया तो 50 हजार रुपये लड़की वाले देने को तैयार हैं। वह इन रुपयों के बदले उसके भाई को उन्हें सौंपने को कह रहे हैं। यह सुनकर वह देर रात करीब साढ़े तीन बजे रुपये का इंतजाम कर उनके बताए गए स्थान पर जा रहा था और रास्ते में उन्होंने जब कॉल करने वाले युवक से फोन पर बात की तो उसने कहा कि बिजेंद्र को कोहला के पास रजवाहे पर छोड़ दिया है। इस पर वह रजवाहे के पास पहुंचे, लेकिन बिजेंद्र वहां नहीं मिला। उन्होंने फिर से युवक से फोन पर बात की तो उसने बताया कि उसके भाई को गोहाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करा दिया है। जब वह अस्पताल में पहुंचे तो वहां उसके भाई का शव मिला। हैप्पी ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती के भाई अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कोहला-घड़वाल रोड पर खून भी पड़ा मिला
हैप्पी ने आरोप लगाया कि अमन व उसके साथियों ने उसके भाई की कोहला-घड़वाल रोड पर ड्रेन के पास पीटकर हत्या की है। यही नहीं उसके संवेदनशील अंग पर भी तेजधार हथियार से वार किया गया है। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। उसके अनुसार कोहला-घड़वाल रोड पर खून भी पड़ा हुआ है। 

यह भी पढ़ें ः सोनीपत में दिल दहला देने वाली वारदात: गोली मारकर भाई-बहन की हत्या, मां की हालत गंभीर


अस्पताल में अज्ञात के रूप रखा था बिजेंद्र का शव
हैप्पी ने बताया कि उन्होंने नागरिक अस्पताल में चिकित्सक से अपने भाई के बारे में आकर पूछा। इस पर चिकित्सक ने एक युवक का शव आने की बात कही। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत एक युवक का शव अस्पताल में आया है, जिसकी अभी पहचान नहीं हुई। इस पर उन्होंने जब शव को देखा तो वह उसके भाई बिजेंद्र का मिला। आरोप है कि हमलावर बिजेंद्र की हत्या करने के बाद उसका शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। 
 

पुलिस के पास सूचना आई थी कि नागरिक अस्पताल में एक अज्ञात युवक का शव लाया गया है, जिसकी सड़क हादसे में मौत की सूचना थी। शरीर पर निशान भी सड़क हादसे की चोट के लग रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अमन व उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -रविंद्र कुमार, बरोदा थाना प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed