फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth arrested in robbery from bus driver found innocent in DSP investigation

बस चालक से लूट में गिरफ्तार युवक डीएसपी की जांच में मिले बेकसूर

Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested in robbery from bus driver found innocent in DSP investigation
मुरथल जीटी रोड पर निजी बस चालक से लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार दस युवक डीएसपी की जांच में बेकसूर पाए गए। ग्रामीणों ने एडीजीपी से मिलकर युवकों को झूठा फंसाने का आरोप लगाया था। एडीजीपी के आदेश पर डीएसपी से जांच कराई गई, जिसमें युवक लूट में संलिप्त नहीं मिले। डीएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। उसके आधार पर न्यायालय ने सभी दस युवकों को दोषमुक्त कर जेल से रिहा कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एटा के प्रेमनगर कॉलोनी में रहने वाले रामगोपाल ने 1 अगस्त की रात को मुकदमा दर्ज कराया था कि पानीपत से गोरखपुर जाते हुए उसके साथ लूटपाट की गई। उसकी सूचना पर मुरथल थाना पुलिस ने मौके पर जाकर माहरा गांव के दस युवकों को पकड़ा था। उनके पास से कुछ नकदी भी बरामद करने की बात कही गई थी। उन्हें जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

दस युवकों को जेल भेजे जाने पर माहरा गांव के ग्रामीणों ने पंचायत की थी। गांव के लोगों ने रोहतक में एडीजीपी संदीप खिरवार से मुलाकात कर युवकों को निर्दोष बताया था। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। एडीजीपी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच डीएसपी गन्नौर जोगेंद्र सिंह को सौंपी थी। जोगेंद्र सिंह ने पीड़ित से बातचीत करने के साथ ही मौके की सीसीटीवी फुटेज ली थीं। साथ ही मौके पर जांच की थी। जांच में किसी को लूट में शामिल नहीं पाया गया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में पेश की। डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर सीजेएम कोर्ट ने सभी दस युवकों को बेकसूर पाया। उनको रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अधिकारियों के आदेश पर मामले की जांच की गई थी। मेरी जांच में जेल भेजे गए युवकों द्वारा लूट करना साबित नहीं हुआ है। वारदात स्थल के सीसीटीवी की फुटेज और वादी के बयानों में भी युवकों पर आरोप साबित नहीं हो रहे हैं। मैंने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के निर्देश के उपरांत न्यायालय में पेश कर दी है।
-जोगेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed