{"_id":"624de6f9d6b20863a24147f6","slug":"youth-and-girl-killed-in-road-accident-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ब्रेकर पर उछल कर पेड़ से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत, तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: ब्रेकर पर उछल कर पेड़ से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत, तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ हादसा
Thu, 07 Apr 2022 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:46 AM IST
सार
सोनीपत के जीवन विहार का युवक दिल्ली की युवती के साथ चौहान जोशी की तरफ हाईवे पर आ रहा था। तड़के करीब साढ़े तीन बजे हादसा हुआ। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में गांव चौहान जोशी के पास ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से उस पर सवार युवक-युवती की मौत हो गई। दोनों चौहान जोशी की तरफ से जीटी रोड पर आ रहे थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के भाई के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मूलरूप से राजस्थान फिलहाल सोनीपत के जीवन विहार देवडू रोड का रहने वाला हंसराज (26) अपनी परिचित युवती दिल्ली के राजा गार्डन स्थित झुग्गी बस्ती निवासी टीया राणा (22) के साथ चौहान जोशी गांव की तरफ आया था। तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह चौहान जोशी की तरफ से हाईवे की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते में उनकी तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। राहगीरों ने मामले से बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान का प्रयास किया। मशक्कत के बाद मृतकों की पहचान हो सकी। जिसके बाद उनके परिजनों को अवगत कराया गया। पुलिस ने हंसराज के भाई हेमराज के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
परिजनों को नहीं पता रात को कहां से आ रहे थे
पुलिस के अनुसार परिजनों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि बाइक सवार युवक-युवती रात को कहां गए थे। वह अपने घर पर परिचित से मिलने जाने की बात कहकर आया था।
तीन साल की बेटी की मां थी युवती, मायके में रह रही थी
हादसे की शिकार हुई युवती शादीशुदा थी। उसकी करीब तीन साल की बेटी है। हालांकि पति से अनबन के चलते वह अपनी मां के पास मायके में रह रही थी।
चौहान जोशी से जीटी रोड की तरफ आ रहे बाइक सवार युवक-युवती की की हादसे में मौत हो गई। दोनों एक-दूसरे के परिचित थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।