फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six electricity meters recorded in the PPP

Sonipat News: पीपीपी में छह बिजली मीटर दर्ज, कट गया राशन कार्ड

Wed, 28 Oct 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Six electricity meters recorded in the PPP
-परिवार की परेशानी दूर कराने को भटक रहा विक्रम
विज्ञापन

-खरखौदा में परिवार पहचान पत्र की गलत जानकारी बनी मुसीबत, बिजली निगम कार्यालय से भी नहीं मिली राहत
-एक्सईएन और एडीसी कार्यालय जाने को कहा
-पीड़ित बोले परिवार का पेट पालने के लिए काम करूं या समस्या के समाधान के लिए सोनीपत के चक्कर काटूं
फोटो 04: सोनीपत के खरखौदा में पीपीपी में छह बिजली मीटर दर्ज होने की समस्या लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे विक्रम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज गलत जानकारी एक परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गई। खरखौदा निवासी विक्रम के परिवार पहचान पत्र में छह बिजली मीटर दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड कट गया। राशन कार्ड दोबारा बनवाने और परिवार पहचान पत्र में दर्ज त्रुटि को ठीक कराने के लिए उसे सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विक्रम ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में छह बिजली मीटर दर्ज होने से उनके परिवार की पात्रता प्रभावित हुई और राशन कार्ड बंद हो गया। इससे परिवार के सामने मुश्किल बढ़ गई हैं। समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर वह खरखौदा स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली। विक्रम का कहना है कि कार्यालय में कर्मचारियों ने रिकॉर्ड देखने के बाद उन्हें एक पत्र दिया और एक्सईएन तथा एडीसी कार्यालय जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

सोनीपत दौड़ लगाने को मजबूर विक्रम
विक्रम के मुताबिक जब उन्होंने समस्या के समाधान के बारे में जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि मामला स्थानीय स्तर पर निपटाए जाने वाला नहीं है। इसके लिए उसे सोनीपत स्थित बिजली निगम के एक्सईएन और एडीसी कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया। ऐसे में परिवार पहचान पत्र में दर्ज गलत जानकारी को ठीक कराने के लिए उसे अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे उसका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामकाज छोड़कर दफ्तरों के चक्कर काटने की मजबूरी
अपनी परेशानी बयां करते हुए विक्रम ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में गलत जानकारी दर्ज होने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। एक तरफ परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी है, वहीं दूसरी तरफ राशन कार्ड दोबारा बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ रहा है। उसने सवाल उठाया कि वह परिवार का पेट पालने के लिए काम करे या समस्या के समाधान के लिए सोनीपत के चक्कर काटता रहे। पीड़ित ने परिवार पहचान पत्र में दर्ज गलत जानकारी को ठीक कराकर राशन कार्ड दोबारा बनवाने में मदद की मांग की है।

-अगर किसी का राशन कार्ड गलत बिजली मीटर दर्ज करने से कट गया है तो उसे एक्सईन कार्यालय से लिखवाकर लाना होगा। संबंधित फार्मेट में लिखवाकर देने से त्रुटि दूर कर दी जाएगी।
अजय चौपड़ा, एडीसी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed