{"_id":"6ae110ff6e13b535f506e098","slug":"swings-will-be-installed-and-an-open-gym-will-be-built-in-the-park-at-a-cost-of-six-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1017-163032-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेक्टर-7 पार्क में छह लाख से लगेंगे झूले और बनेगा ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेक्टर-7 पार्क में छह लाख से लगेंगे झूले और बनेगा ओपन जिम
विज्ञापन
-बच्चों की मस्ती से लेकर बुजुर्गों की सेहत तक का होगा इंतजाम, एचएसवीपी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
-लंबे समय से पार्कों के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे सेक्टरवासियों को मिलेगी राहत, पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे ट्री गार्ड
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित पार्कों में अब बच्चों की किलकारियां गूंजेंगी और युवा व बुजुर्ग खुले वातावरण में व्यायाम कर सकेंगे। हरियाणा राज्य विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की हॉर्टिकल्चर इकाई ने सेक्टर के पार्कों का जीर्णोद्धार करने और सुविधाओं का विस्तार करने की योजना तैयार की है। इस पर करीब छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत बच्चों के लिए झूले, लोगों के व्यायाम के लिए ओपन जिम और पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
सेक्टर-7 में करीब पांच पार्क हैं। इनमें से कई पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए झूलों और युवाओं के व्यायाम के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में पार्कों का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था। सेक्टरवासी लंबे समय से पार्कों का जीर्णोद्धार कराने और सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब एचएसवीपी की योजना से उनकी उम्मीदों को बल मिला है।
बच्चों के लिए झूले, युवाओं और बुजुर्गों के लिए ओपन जिम
पार्कों में विभिन्न प्रकार के झूले और खेल उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे बच्चों को सुरक्षित एवं मनोरंजक माहौल में खेलने के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। वहीं, ओपन जिम की सुविधा विकसित होने से युवा और बुजुर्ग भी खुले वातावरण में नियमित व्यायाम कर सकेंगे। इससे पार्क केवल सुबह-शाम की सैर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि मनोरंजन और शारीरिक गतिविधियों के बेहतर केंद्र बन सकेंगे।
विज्ञापन
पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगेंगे ट्री गार्ड
पार्कों के जीर्णोद्धार के साथ हरियाली को सुरक्षित रखने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे और जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद पार्कों का स्वरूप बेहतर होने के साथ स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा।
टेंडर प्रक्रिया शुरू, जल्द आवंटित होगा काम
सेक्टर के पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके तहत बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कार्य एजेंसी को काम आवंटित कर दिया जाएगा।
जगमाल, एक्सईएन, एचएसवीपी सोनीपत