फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A stage for showcasing talent on

Sonipat News: बाल दिवस पर सजा प्रतिभाओं का मंच, 410 बच्चों ने दिखाया हुनर

Wed, 28 Oct 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A stage for showcasing talent on
-3 नवंबर तक बाल भवन में चलेंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं, 36 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

फोटो 30 से 33 तक:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बाल भवन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष नेहा सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताएं 3 नवंबर तक चलेंगी, जिनमें 36 विधाओं में विद्यार्थी हुनर दिखाएंगे।
पहले दिन रंगोली, क्ले मॉडलिंग, स्केचिंग, ऑन-द-स्पॉट पोस्टर मेकिंग और फन गेम्स में करीब 410 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने रंगोली में रंगों के आकर्षक संयोजन से सुंदर आकृतियां बनाईं। क्ले मॉडलिंग में मिट्टी से कलात्मक वस्तुएं तैयार कीं, जबकि स्केचिंग और पोस्टर मेकिंग में अपनी कल्पनाशीलता और कला का प्रदर्शन किया। फन गेम्स में भी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

रचनात्मक गतिविधियों से बढ़ता है आत्मविश्वास
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ कला, संस्कृति, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी भी जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनमें अनुशासन व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में मदद करती हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने कहा कि बच्चों को सकारात्मक वातावरण और प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनसे बच्चों में आपसी सहयोग और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम का मंच संचालन पीजीटी सुनीता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed