फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man who went to meet friend on birthday of twin nephews shot dead, accomplice serious

Sonipat News: जुड़वा भतीजों के जन्मदिन पर दोस्त से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या, साथी गंभीर

Wed, 23 Aug 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to meet friend on birthday of twin nephews shot dead, accomplice serious
फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क
गोहाना । गांव महमूदपुर में दोस्त के पास आए गांव छतेहरा के युवक की इनेलो कार्यकर्ता अमित पहलवान के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उसके दोस्त को भी गोली लगी है। आरोप है कि कार्यालय की छत से हमलावर ने गोलियां चलाई हैं। घायल को नागरिक अस्पताल गोहाना में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव छतेहरा निवासी देवेंद्र के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे कॉल आई तो वह गांव महमूदपुर चला गया। वहां पर वह महमूदपुर के जयवीर से मिला और उसके साथ इनेलो कार्यकर्ता अमित पहलवान के कार्यालय के बाहर पहुंच गया। वहां पर कार्यालय की छत पर चढ़कर एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चला दीं। गोली देवेंद्र के सीने में लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर जयवीर पर गोली चलाई गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद एसीपी नरेंद्र खटाना, सदर थाना के प्रभारी वजीर सिंह मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों ने गांव महमूदपुर के एक ग्रामीण पर हत्या की आशंका जताई है, लेकिन साथ में पुलिस प्रशासन से हमलावरों की पहचान करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस को शव के पास रिवॉल्वर भी मिली है।
विज्ञापन

महिला विवि खानपुर में परिवार सहित रहता था देवेंद्र

देवेंद्र की पत्नी गांव खानपुर कलां स्थित महिला विश्वविद्यालय में नौकरी करती हैं। वहां उन्हें क्वार्टर मिला हुआ है। देवेंद्र पत्नी के साथ वहीं रहता था और गांव में खेती संभालता था। देवेंद्र के भाई सुनील और बिजेंद्र दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। सुनील के जुड़वा बच्चों का मंगलवार को जन्मदिन था। जिस पर खुशी मनाने के लिए परिजन गांव में एकत्रित हुए थे। देवेंद्र भी गांव आया हुआ था। तभी उसके पास कॉल आई और वह महमूदपुर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग हुई तो घरों में घुस गए लोग

इनेलो कार्यकर्ता के कार्यालय के बाहर जब फायरिंग होने लगी तो आसपास के ग्रामीण अपने घरों में घुस गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा है। हालांकि वह कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

जन्मदिन पर खुशियां मातम में बदली

देवेंद्र के भाई सुनील के जुड़वा बच्चों का मंगलवार को जन्मदिन था। परिवार के लोग गांव में खुशी मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। परिजन खुशियां मना ही रहे थे कि देवेंद्र वहां से चला गया। शाम को केक काटना था। इससे पहले देवेंद्र की हत्या की सूचना मिली।

देवेंद्र और उनके मामा पर दर्ज है हत्या का मुकदमा

देवेंद्र और उसके मामा पर पानीपत के इसराना में हत्या का मुकदमा दर्ज है। यह घटना करीब नौ साल पहले की है। देवेंद्र को मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत मिली हुई थी।

गांव महमूदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या करने व एक के घायल होने की सूचना मिली थी। जिस पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

फोटो :36: गोहाना के महमूदपुर में युवक की हत्या व दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में जांच क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed