फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   young man was shot dead in broad daylight in Mohana village of Sonipat, three attackers came riding on bike

Sonipat: बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की सात गोलियां मारकर हत्या, मृतक का भाई मर्डर केस में जेल में है बंद

Thu, 18 Apr 2024 11:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Apr 2024 11:36 AM IST
सार

सोनीपत के गांव मोहाना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीन हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे। मृतक रवि घर से बाजार की तरफ गया था। उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
young man was shot dead in broad daylight in Mohana village of Sonipat, three attackers came riding on bike
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव मोहाना में बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की तीन हमलावरों ने सात गोलियां मारकर हत्या कर दी। युवक गांव के मुख्य बाजार के पास गली में पहुंचे तो तभी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक का भाई हत्या के मामले में जेल में बंद है। युवक की हत्या उसी मामले से जोडक़र देखी जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पहले परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गांव मोहाना निवासी रवि (30) वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जाने के लिए निकले थे। जब वह गांव के मुख्य बाजार से पहले गली में पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। हमलावर करीब सात गोली मारने के बाद मौके से भाग गए। सरेआम युवक की हत्या से गांव में सनसनी फेल गई। सूचना के बाद मोहाना थाना और गोहाना सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। युवक गांव मोहाना-गुहणा रोड स्थित एक बीज फैक्टरी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन


युवक के भाई पर हत्या का आरोप
हमलावरों की गोली का शिकार हुए रवि के भाई दीपक पर गांव में ही एक युवक की हत्या का आरोप है। जिसमें वह जेल में बंद है। गांव मोहाना में 29 सितंबर, 2023 को वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने गए युवक आनंद (32) की छह गोलियां व चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें रवि के भाई दीपक व अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed