{"_id":"671f0f54b1cf5e01c30c82b7","slug":"young-man-was-beaten-to-death-near-a-government-school-in-sonipat-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: स्कूल के पास युवक की पीट पीटकर हत्या... बाइक और कार में आए थे हमलावर; इस मामले में नामजद था मूसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: स्कूल के पास युवक की पीट पीटकर हत्या... बाइक और कार में आए थे हमलावर; इस मामले में नामजद था मूसा
Mon, 28 Oct 2024 11:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
सोनीपत के गोहाना के गांव खानपुर कलां में रविवार रात शामड़ी रोड स्थित राजकीय विद्यालय के पास बैठे युवक की हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमलावर बाइक व कार में सवार होकर आए थे। युवक को बुरी तरह घायल कर हमलावर भाग गए।
परिजन युवक को बेसुध अवस्था में खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव खानपुर कलां निवासी मोनू उर्फ मूसा (28) रविवार रात को गांव के राजकीय विद्यालय के पास गया था।
इसी दौरान बाइक और कार में सवार होकर हमलावर आए। हमलावरों ने आते ही मोनू पर हमला कर दिया। हमलावर उसे बुरी तरह से पीटते रहे। जब मोनू बेसुध होकर जमीन पर गिर गया तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
झगड़े का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद बेसुध मोनू उर्फ मूसा को गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव में हुई हत्या समेत अन्य मामलों में नामजद रहा है मूसा
हमलावरों का शिकार हुआ मोनू उर्फ मूसा हत्या समेत अन्य मामलों में नामजद रहा है। उसके खिलाफ जनवरी, 2020 में गांव में हुई हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।