फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man suffers a broken leg due to tractor driver's negligence.

Sonipat News: ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण युवक के पैर की टूटी हड्डी

Tue, 09 Jun 2026 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Young man suffers a broken leg due to tractor driver's negligence.
खरखौदा। सिसाना-खरखौदा मार्ग पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अब पुलिस को शिकायत देकर ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण उसके साथ हादसा हुआ इससे उसके पैर की हड्डी भी टूट गई।
विज्ञापन

खरखौदा के सेठी मोहल्ला निवासी सतीश कुमार का कहना है कि 27 मार्च की रात करीब सवा नौ बजे वह बाइक पर सिसाना से खरखौदा आ रहा था। सिसाना से निकलते ही तालाब व मंदिर के सामने सड़क के बीच ट्रैक्टर खड़ा था। इसमें उनकी टक्कर लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक ने ट्रैक्टर पर कोई इंडिकेटर या चेतावनी संकेत नहीं लगाया था जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को उसकी जानकारी मिल सके। हादसे में उनके बाएं पैर की घुटने से ऊपर की हड्डी टूट गई। सिर और माथे पर भी गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बुरी तरीके से घायल होने के चलते बयान देने की स्थिति में नहीं था। उनका 4 अप्रैल को ऑपरेशन हुआ अब स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने पुलिस को बयान देकर ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed