फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young Man Murdered

हत्या करके फेंका युवक का शव, नग्न हालत में मिला

Sat, 13 Jun 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 13 Jun 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन

सिटी पुलिस के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बरोदा रोड से गुजरने वाली हांसी-बुटाना माइनर के समीप खेत में एक युवक का शव मिला। खेत में शव नग्न अवस्था में पड़ा था।

विज्ञापन


खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम और पहचान के लिए उसे गोहाना के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन


बरोदा रोड से गुजरने वाली हांसी बुटाना सटकों माइनर के समीप खेतों में एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। सुबह खेतों में काम करने गए किसानों ने शव को वहां पड़ा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। किसानों ने इसकी जानकारी बरोदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया तो पता चला कि यह मामला थाना शहर का है।

बरोदा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी थाना शहर में दी। जिससे डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

इसके अलावा युवक के सीधे हाथ पर एन जी नाम लिखा हुआ है और दाहिने पैर पर धागा भी बंधा हुआ है। जिससे हत्या की आशंका लग रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।

मौके पर मिले घसीटने के निशान
घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल और पुलिस की टीम ने आसपास की छानबीन की तो माइनर की पटरी पर युवक को घसीटने के निशान मिले। जिससे लगता है कि युवक को मारने से पहले पीटा और घसीटा गया है।

पुलिस ने शव के पास एक ईंट, जिस पर खून लगा हुआ था। माइनर के ऊपर एक जूता पड़ा मिला और युवक के गले में एक कपड़ा भी लिपटा मिला। इससे साफ जाहिर होता है कि युवक की हत्या की गई है।

क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान युवक के हाथ पर एनजी नाम गुदा मिला है। इसी को आधार बनाकर पुलिस युवक की शिनाख्त करने की कोशिश करेगी।


पुलिस ने किसान महावीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed