फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man murdered for misbehaving with wife, couple arrested

Sonipat News: पत्नी से बदतमीजी करने पर की थी युवक की हत्या, दंपती गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered for misbehaving with wife, couple arrested
राई (सोनीपत)। गांव बहालगढ़ स्थित संस्कृत स्कूल के परिसर में हथौड़े से हमला कर युवक की हत्या करने के आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी से बदतमीजी करने पर उन्होंने युवक की हत्या की थी। पुलिस ने मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव इदरीशपुर निवासी आरोपी मनोज को एक दिन के रिमांड पर लिया है जबकि उसकी पत्नी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव लिवासपुर निवासी राकेश ने 28 अप्रैल को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका छोटा योगेश उर्फ लालू (33) 27 अप्रैल की रात को बाहर गया था। वह गांव बहालगढ़ स्थित संस्कृत स्कूल के पास चौकीदार के साथ देखा गया था। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल परिसर में योगश का शव पड़ा मिला था। जानकारी मिलने पर वह सीधे स्कूल में चौकीदार मनोज व उसकी पत्नी के कमरे में गए थे। जहां पर उन्होंने कहा था कि हमने तेरे भाई योगेश उर्फ लालू से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी है। वह रात को स्कूल के मुख्य गेट के रास्ते पर बैठा था। वह परेशान कर रहा था। बाद में जब राकेश भाई के शव के पास गया तो दंपती भाग गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि घटना की रात को योगेश ने उसकी पत्नी से बदतमीजी की थी। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक योगेश ने मार्च 2014 में रात को अपनी पत्नी बबीता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें उसे अप्रैल, 2017 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह फिलहाल उच्च न्यायालय से जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed