{"_id":"6828dff969c6d419c804ac19","slug":"young-man-missing-after-leaving-recorded-video-for-father-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136784-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिता के लिए रिकॉर्ड वीडियो छोड़कर युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिता के लिए रिकॉर्ड वीडियो छोड़कर युवक लापता
Sun, 18 May 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ में पिता के पास रहने वाला युवक लापता हो गया। उसकी गांव की ही एक महिला के साथ दोस्ती थी, जिसे लेकर उत्तराखंड में पुलिस चौकी में शिकायत दी गई थी। परिवार ने युवक को समझाकर रिश्तेदारी में भेज दिया था। वहां से वह पिता के पास बहालगढ़ आ गया। अब वह लापता हो गया है।
बहालगढ़ में किराये पर रहने वाले मूलरूप से उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी पिता ने बताया कि 18 वर्षीय बेटा कमरे पर पत्र और मोबाइल में रिकॉर्ड एक वीडियो छोड़कर गया है। बेटे ने भावुक होकर घर छोड़ने की बात कही है। बेटा 10 अप्रैल को गया था। उसने 20 दिन में कॉल करने की बात कही थी, मगर नहीं की। उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद