{"_id":"6af9b2ff3f91ab30a2031b7b","slug":"mp-naveen-jindal-arrived-at-the-haryana-shotgun-shooting-range-and-took-up-a-shotgun-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163975-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरियाणा शाॅटगन शूटिंग रेंज पहुंचे सांसद नवीन जिंदल, थामी बंदूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरियाणा शाॅटगन शूटिंग रेंज पहुंचे सांसद नवीन जिंदल, थामी बंदूक
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर स्थित हरियाणा शाटगन शूटिंग रेंज में बंदूक से निशाना साधते कुरुक्षेत्र
फोटो 22: हरियाणा शॉटगन शूटिंग रेंज में बंदूक से निशाना साधते कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने रविवार को बादशाही रोड स्थित हरियाणा शाॅटगन शूटिंग रेंज का उद्घाटन करने के बाद परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई वर्ष बाद एक बार फिर बंदूक थामकर स्कीट और ट्रैप शूटिंग में हाथ आजमाया। इंडिया टीम की अपनी पुरानी जर्सी पहनकर निशानेबाजी करते हुए उन्होंने पुराने दिनों की यादें भी ताजा की।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हरियाणा ने दशकों से देश को बेहतरीन निशानेबाज दिए हैं। इस तरह की शूटिंग रेंज से प्रदेश में निशानेबाजी को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवा निशानेबाजों से इस सुविधा का पूरा लाभ उठाने और नियमित अभ्यास करने का आह्वान किया। दौरे के बाद सांसद बीएसटी गन्नौर स्थित हेलीकाप्टर से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए।