{"_id":"66abce50fddf23e0af01bc3a","slug":"young-man-going-to-take-kanwar-on-bike-dies-in-road-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1001-122288-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइक पर कांवड़ लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइक पर कांवड़ लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
विजय का फाइल फोटो।
गन्नौर (सोनीपत)। गांव चिरस्मी से बाइक पर कावड़ लेने जा रहे युवक की उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
गांव चिरस्मी निवासी विजय (28) पानीपत के समालखा स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह 29 जुलाई को अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने जा रहा था। वह जब शाम को मुज्जफरनगर के पास पहुंचा तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजय व उनका साथी घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और विजय को दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां विजय ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया।