फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man died under suspicious circumstances at drug de-addiction center in Kharkhoda 

सोनीपत: नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

Wed, 04 May 2022 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 May 2022 12:49 PM IST
सार

करनाल के पूंडरी निवासी रामपाल (37) को उसके परिजनों ने 30 अप्रैल को ही खरखौदा के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मी रामपाल को सुबह बेसुध हालत में खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Young man died under suspicious circumstances at drug de-addiction center in Kharkhoda 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरखौदा के एक नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार को संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। करनाल के पूंडरी निवासी रामपाल (37) को उसके परिजनों ने 30 अप्रैल को ही खरखौदा के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मी रामपाल को सुबह बेसुध हालत में खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


रामपाल के शरीर पर चोट के निशान हैं। इनके बारे में नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि रामपाल की हालत ठीक नहीं थी। जिसके चलते वह पलंग से नीचे गिर गया और घायल हो गया। वह उसे अस्पताल में लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। जिनके आने पर ही पोस्टमार्टम होगा। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed