फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man carrying food for brother undergoing treatment attacked, injured

Sonipat News: उपचाराधीन भाई के लिए खाना ले जा रहे युवक पर हमला, घायल

Thu, 29 Aug 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Young man carrying food for brother undergoing treatment attacked, injured
गोहाना। गांव महमूदपुर में 15 दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में युवक पर हमला कर घायल कर दिया गया। युवक अस्पताल में उपचाराधीन भाई को खाना देने खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से दो बार गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चलने से उनकी जान बच गई। इसके बाद हमलावरों ने लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल के पिता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर निवासी मान सिंह ने बताया कि 13 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उनका छोटा बेटा अमित खेत में काम के लिए गया था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही युवक नवीन व उसके साथियों ने अमित पर हमला कर दिया था, इससे वह घायल हो गया था। अमित का उपचार चल रहा है। मान सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे बड़े बेटे प्रदीप पर महमुदपुर और सरसाढ के बीच में उन्हीं हमलावरों ने हमला कर दिया। प्रदीप मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में उपचाराधीन छोटे भाई अमित के लिए खाना लेकर जा रहा था। हमलावरों ने प्रदीप की बाइक को गाड़ी से टक्कर मारी और उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि नवीन ने प्रदीप को जान से मारने के लिए सिर में गोली मारने की कोशिश की, किंतु गोली नहीं चली। गोली नहीं चलने पर नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से प्रदीप पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में पड़ा होने पर हमलावरों ने दूसरी बार गोली मारने का प्रयास किया, दूसरी बार भी गोली नहीं चली। प्रदीप को मृत समझकर हमलावर वहां चले गए। मान सिंह ने बताया कि प्रदीप को सड़क पर छोड़कर हमलावर सरपंच सतपाल के घर गए और प्रदीप को सरढ़ाना रोड पर फेंकने के बारे में बताया। उन्होंने संदीप उर्फ सोनू को दो दिन के अंदर गोली मारने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

--
पीड़ित की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना सदर, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed