फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man attacked with sharp weapons and sticks

Sonipat News: युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला

Mon, 25 Sep 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sharp weapons and sticks
सोनीपत। गोहाना रोड पर देर रात एक्सयूवी गाड़ी सवार लोगों ने युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया। युवक के बहनोई ने उसे गंभीर हालत में सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने युवक के बहनोई के बयान पर हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के शरीर पर चोट के नौ निशान मिले हैं।
विज्ञापन


गांव रेवली निवासी इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि वह टायर वर्क्स की दुकान चलाते हैं। शनिवार की देर रात ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि शास्त्री कॉलोनी निवासी उनके साले मंदीप को पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। वह गोहाना रोड पर फ्रेश-डे मॉल के पास पड़े हैं। वह अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका साला खून से लथपथ पड़ा था। मंदीप ने उन्हें बताया कि सलारपुर माजरा निवासी गोविंद्र, उसका ममेरा भाई गांव कथूरा निवासी विजय, उसका साथी पंडित, गांव टिकरी का अक्षय व अन्य युवक एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर आए और जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। उन पर कस्सी, फरसा, लाठी-डंडों से हमला किया गया। उन्हें मारने की धमकी दी गई है। उसके बाद उनका साला बेसुध हो गया। वह उन्हें लेकर निजी अस्पतार गए। पुलिस ने इंद्रजीत के बयान पर हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को चिकित्सक ने नौ चोट लगने की जानकारी दी है। जिसमें से चार चोट सिर में लगी है।
विज्ञापन


युवक पर हमला करने की जानकारी मिली थी। वह बेसुध हालत में है। उसके बहनोई के बयान पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।-देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed