फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man and girl found unconscious on the roadside, both were laid on the same stretcher in the hospital

Sonipat News: सड़क के किनारे बेसुध मिले युवक व युवती, अस्पताल में एक ही स्ट्रेचर पर दोनों को लिटाया

Sat, 04 May 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Young man and girl found unconscious on the roadside, both were laid on the same stretcher in the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/गन्नौर। बड़ी स्थित जीटी रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक युवक व युवती बेसुध पड़े मिले हैं। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर डायल 112 ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां आपातकालीन कक्ष में युवक-युवती को एक ही स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। दोनों बागपत के रहने वाले हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि जीटी रोड पर बड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास युवक-युवती सड़क के किनारे पड़े हुए है। दोनों को नागरिक अस्पताल सोनीपत में पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर बड़ी थाना से जांच अधिकारी हवलदार विनोद मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक व युवती उत्तर प्रदेश के बागपत क्षेत्र के रहने वाले हैं। चिकित्सक ने उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित छपरौली का रहने वाला है। वहीं युवती भी छपरौली के पास एक गांव की रहने वाली है। दोनों के परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं। छपरौली इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों छपरौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता बच्चों के पास गए हैं।
विज्ञापन




लापरवाही दोनों पर पड़ सकती है भारी

आपातकालीन कक्ष से रेफर करने के करीब डेढ़ घंटे तक दोनों एक ही स्ट्रेचर पर लिटाए गए थे। डेढ़ घंटे तक चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के आने के बाद दोनों को पीजीआई लेकर जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो बेड खाली होने पर भी दोनों को एक स्ट्रेचर पर लिटाए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

आपातकालीन कक्ष में संदिग्ध हालत में पहुंचे मरीजों को समय रहते उपचार देना अनिवार्य होता है। अगर हालत गंभीर होती है तो उन्हें अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है। युवक व युवती को एक ही स्ट्रेचर पर लिटाने का मामला संज्ञान में आया था। एंबुलेंस से पुलिस कर्मी दोनों को उतारकर लाए थे। स्टाफ कर्मियों ने दोनों को बाद में बेड उपलब्ध करा दिए थे।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed