फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   You would not have seen such a fog in May like January

Sonipat News: नहीं देखा होगा ऐसा, मई में कोहरा छाया जनवरी जैसा

Fri, 05 May 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
You would not have seen such a fog in May like January
सोनीपत। सुबह मौसम का अलग ही रंग दिखाई दिया। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में मई में जनवरी सा नजारा दिखा। सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। सुबह लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। सोनीपत में अक्सर मई में भीषण गर्मी पड़ती है। लेकिन मौसम में आए बदलाव से बारिश का दौर जारी है और अधिकतम तापमान 31.8 तो न्यूनतम 17.2 डिग्री दर्ज किया है। सुबह कोहरे से वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोनीपत में बादल छाने के साथ ही बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भी झमाझम बारिश हुई थी, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। इसका असर है कि तापमान सामान्य से काफी कम चल रहा है। वीरवार सुबह लोग सोकर उठे तो देखा कि क्षेत्र में घटना कोहरा छाया था। कोहरे में दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। वाहन रेंगकर चले। करीब एक घंटे बाद कोहरा छटने के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ सकी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार दिख रहा है। इसके चलते ही तापमान में गिरावट जारी है। अभी 7 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। -डॉ.प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed