{"_id":"65e6258990b8f8d62b0d2a16","slug":"you-will-get-a-token-at-the-gate-if-you-take-your-vehicle-to-the-medical-college-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114817-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेडिकल कॉलेज में वाहन ले जाने पर गेट पर मिलेगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेडिकल कॉलेज में वाहन ले जाने पर गेट पर मिलेगा टोकन
Tue, 05 Mar 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में वाहन अंदर लेकर जाने के लिए टोकन सिस्टम चालू किया जाएगा। इसके बाद हर वाहन चालक टोकन लेकर ही मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कर सकेगा। वहीं वाहन चालक टोकन गुम होने पर वाहन को बाहर नहीं लेकर जा सकेंगे। वाहन को बाहर लेकर जाने के लिए पुलिस से मंजूरी लेनी होगी और जुर्माने की राशि देनी होगी। इससे बाद ही वाहन चालक अपने वाहन को वापस ले जा सकेंगे।
भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में रोजाना दो से तीन हजार लोग व 1200 से अधिक कर्मचारी काम करने के लिए आते हैं। ऐसे में रोजाना सैकड़ों वाहन मेडिकल कॉलेज परिसर में लाए जाते हैं। वहीं हर महीने चार से पांच वाहन चोरी हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार कर्मचारियों के भी वाहन चोरी होते हैं। कर्मचारियों व मरीजों की शिकायत पर निदेशक ने जल्द ही टोकन सिस्टम चालू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टोकन के सैंपल मंगाए हैं। अधिकारियों के अनुसार सप्ताह भर में मेडिकल कॉलेज में टोकन सिस्टम अनिवार्य कर दिया जाएगा। इससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। वहीं मेडिकल कॉलेज में आने वाले हर वाहन की जानकारी रहेगी।
बिना टोकन वाहन लेकर जाने पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार वाहन चालक अपना टोकन दिखाकर वाहन को बाहर निकाल सकेंगे। लेकिन जिस वाहन चालक के पास टोकन नहीं होगा तो उसे तुरंत रोक दिया जाएगा और मौके पर ही पुलिस को बुलाया जाएगा। पुलिस कार्रवाई होने के बाद वाहन चालक से जुर्माना लिया जाएगा और पहली बार चेतावनी देकर वाहन को लेकर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
मेडिकल कॉलेज परिसर में जल्द ही टोकन सिस्टम चालू कर दिया जाएगा। जिससे बाद मेडिकल कॉलेज में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।-डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।