फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   You had registered your name in the case...by saying that there was an allegation of scuffle and firing.

Sonipat News: तूने केस में नाम लिखवाया था...कहकर हाथापाई करने और गोली चलाने का आरोप

Sat, 03 Feb 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
You had registered your name in the case...by saying that there was an allegation of scuffle and firing.
सोनीपत। जटवाड़ा चुंगी वाली गली में रहने वाले युवक ने तीन युवकों पर मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि वह बाल-बाल बच गया। मामले की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जटवाड़ा चुंगी वाली गली निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उसका नाम हत्या के मामले में जुड़ा था। इसमें उसे पकड़ लिया गया था। उस मुकदमे में उससे संबंध रखने के चलते एक अन्य युवक का नाम भी आया था। हालांकि वह युवक उस मामले में गिरफ्तार नहीं हुआ था। अमित का कहना है कि उस युवक ने समझा था कि उसने उसका नाम मुकदमे में लिया है जिससे वह उसके साथ रंजिश रखने लगा। उनकी कहासुनी भी हुई थी। वह दिल्ली आजादपुर मंडी से सब्जी का काम करके देर रात 2:40 बजे जब वह सोनीपत पहुंचा तो उसे एक नंबर से कॉल आई थी। उसके बाद एक कार उनके पास आई थी। कार में युवक और उसके दो साथी सवार थे। उसने आते ही उसे कहा कि तूने केस में उसका नाम लिखवाया था।
विज्ञापन

इतना कहने पर आरोपी ने हाथापाई की और गाली-गलौज की। वह उनसे बचकर घर की तरफ भाग आया था। साथ ही परिजनों को बताया था। उसके बाद फिर से आरोपी ने उसे कॉल की। उसने उसे घर के बाहर बुलाया। वह बाहर गया तो आरोपी और उसका साथी पिस्तौल लिए खड़े थे। उन्होंने पर उस गोली चला दी। गनीमत रही गोली उसे नहीं लगी। परिवार के सदस्य बाहर आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed