फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yoga and meditation necessary for health: Prof. Archana Mishra

योग व ध्यान स्वास्थ्य के लिए आवश्यक : प्रो. अर्चना मिश्रा

Thu, 01 Feb 2024 04:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Yoga and meditation necessary for health: Prof. Archana Mishra
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. अर्चना मिश्रा की अध्यक्षता में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिट इंडिया वीक मनाया गया। कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को लोगों को सेहतमंद रहने की मुहिम ''''''''फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत की थी। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

फिट इंडिया सप्ताह के अंतर्गत शिक्षकों, अधिकारी, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व फिटनेस का महत्व बताया गया। सभी को खेल के प्रति भी जागरूक किया गया। कुलपति ने कहा कि योग व ध्यान स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों पर दक्षता प्रदर्शन का अत्यधिक दबाव रहता है, ऐसी परिस्थितियों से उन्हें उबारकर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए योगा व ध्यान एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। रोजाना व्यायाम से मांसपेशियों और हड्डियों की ताकत बढ़ जाती है। इससे फेफड़ों की कार्य करने की क्षमता और हृदय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार होता है। फिटनेस व्यक्ति के मानसिक विकारों, अवसाद व चिंताओं को कम करती है। फिट इंडिया मूवमेंट एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में शारीरिक व्यायाम और खेलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. रामफूल शर्मा ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट का मुख्य उद्देश्य खेल, योग, पैदल चलना, साइकिल चलाना, नृत्य या किसी अन्य शारीरिक व्यायाम के माध्यम से फिटनेस के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक साधना है। यह शरीर और चेतना के संगम का प्रतीक है। योगाचार्य ललित कुमार ने वृक्षासन, ताड़ासन, उत्कटासन, अर्धकटी चक्रासन, मंडुकासन, भद्रासन, भस्त्रीकासन व अन्य कई तरह के योगासन कराए। मंच संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित गुलेरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed