{"_id":"64eba2eb31d674ac2b097807","slug":"yana-became-the-winner-and-avni-the-runner-up-in-chess-sonipat-news-c-197-1-snp1001-5144-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शतरंज में याना बनी विजेता व अवनि उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शतरंज में याना बनी विजेता व अवनि उपविजेता
Mon, 28 Aug 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
हिंदू स्कूल कोर्ट रोड में आयोजित जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयुवर्ग में लड़कियों के रोमांचक मुकाबले हुए। जिलास्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले में मेजबान जानकीदास कपूर स्कूल की छात्रा याना ने पहला व अवनि ने दूसरा स्थान हासिल किया। डीएवी स्कूल की वरेण्यम तीसरे व लिटिल एंजिल्स स्कूल की स्वस्ति चौथे स्थान पर रही। पांच राउंड की इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
शिक्षा विभाग से इस आयोजन की कमान संभाल रहे मनोज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जानकीदास कपूर स्कूल की छात्रा याना ने 4.5 अंक हासिल कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रही अवनि, वरेण्यम व स्वस्ति ने एक सामान 4-4 अंक हासिल किए, लेकिन तकनीकी आधार पर उनका स्थान निर्धारित किया गया।
डीएवी की अर्शिका पांचवें व दिव्या छठे स्थान पर रहीं। विशेष रूप से पहुंचे जिला शतरंज एसोसिएशन के महासचिव अजय गोयल ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि देश में शतरंज का स्वर्णिम काल शुरू हो चुका है। शतरंज विश्व कप में उपविजेता बनकर भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगानननंदा ने इतिहास रच दिया है। जिलास्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता के लड़कियों के मुकाबले में भी प्रतिभागियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है। जिला शतरंज एसोसिएशन के संयुक्त सचिव देवेंद्र कुमार पराशर ने भी इस आयोजन में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विधायक मोहनलाल बड़ौली ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
सोनीपत। विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने रविवार को एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में खेलना उनके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। इसलिए पूरी ईमानदारी व अनुशासन के साथ अच्छे खेल का प्रदर्शन करें। विधायक ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता ही एक खिलाड़ी को महान बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए सभी खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए जीवन में सभी खिलाड़ी आगे बढें।
प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों के अंडर-14 व अंडर-17 आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। विधायक ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, डीईईओ महावीर सिंह, एईओ रामवीर, साउथ प्वाइंट स्कूल के चेयरमैन दिलबाग खत्री, डीपी राकेश, सुरजीत, अनिल, अशोक भारद्वाज, प्रदीप सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।