फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   XUV overturned uncontrollably, two students killed, fellow injured

केएमपी पर एक्सयूवी अनियंत्रित होकर पलटी, दो छात्रों की मौत, साथी घायल

Sat, 17 Apr 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
XUV overturned uncontrollably, two students killed, fellow injured
कुंडली। केएमपी पर बारोटा के पास देर रात करीब एक बजे एक्सयूवी-500 गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा पोल को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो छात्रों की मौत हो गई जबकि उनका साथी चोटिल हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव मोहाना निवासी सौरभ (20), उसका साथी अंकुश शुक्रवार को अपने दोस्त यूपी के जिला बागपत के गांव जोहड़ी के सचिन (22) के घर गए थे। अंकुश गांव मोहाना में अपने ननिहाल में रह रहा है। देर रात खाना खाकर तीनों जाहड़ी गांव से मोहाना के लिए निकले थे, गाड़ी सौरभ चला रहा था। केएमपी पर टोल प्लाजा से आगे बारोटा के पास पहुंचे तो गाड़ी से सौरभ का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में सौरभ व सचिन बुरी तरह से घायल हो गए। अंकुश को हल्की चोट आई। टोल प्लाजा के कर्मचारियों की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सौरभ व सचिन को मृत घोषित कर दिया। युवकों के पास से मिले मोबाइल से उनकी पहचान हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

केएमपी पर बारोटा के पास अनियंत्रित हुई एक्सयूवी गाड़ी के पलटने से दो छात्रों की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। - रवींद्र कुमार, चौकी प्रभारी, बारोटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed