Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   North Zone Lawn Tennis Tournament Begins

Sonipat News: उत्तर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन पीएयू लुधियाना और एलपीयू का दबदबा

Thu, 12 Nov 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
North Zone Lawn Tennis Tournament Begins
-डीसीआरयूएसटी, मुरथल में कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने किया पांच दिवसीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, 15 नवंबर तक कोर्ट पर दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम
विज्ञापन

-पुरुष वर्ग में पीएयू लुधियाना, एएमयू और एचएनबीजीयू ने दर्ज की जीत, महिला वर्ग में एलपीयू और बेनेट यूनिवर्सिटी विजयी
-खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास होता है : कुलपति
फोटो :: 40 से 42
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में बुधवार को उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय अखिल भारतीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ। 11 से 15 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने किया। पहले दिन पुरुष वर्ग में पीएयू लुधियाना, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और एचएनबीजीयू ने जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में एलपीयू और बेनेट यूनिवर्सिटी की टीमों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के केंद्र नहीं हैं, बल्कि युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के महत्वपूर्ण मंच भी हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, सकारात्मक वातावरण और प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार दोनों महत्वपूर्ण पड़ाव हैं, लेकिन खिलाड़ी के लिए अनुशासन, संघर्ष करने की क्षमता और खेल भावना सबसे अधिक मायने रखती है। विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में एलपीयू और बेनेट यूनिवर्सिटी ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि पहले दिन महिला वर्ग के मुकाबलों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), फगवाड़ा पंजाब ने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को 2-0 से हराया। वहीं बेनेट यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) उत्तराखंड को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में तीन विश्वविद्यालयों ने 3-0 से जीते मुकाबले
पुरुष वर्ग में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) लुधियाना ने लुवास, हिसार को 3-0 से हराया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं एचएनबीजीयू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, राई को 3-0 से पराजित किया। पहले दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।


पांच दिन तक चलेगी प्रतियोगिता
डॉ.बिरेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। अगले चार दिनों तक भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार, प्रो. अवधेश शर्मा, प्रो. एमएस नरवाल, प्रो. अजय सिंह, एआई ऑब्जर्वर डॉ. प्रभाकरण, डॉ. सतपाल, डॉ. मनोज पंवार, बीरबल वढेरा, निखिल हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed