फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   X-rays are not being done in the district hospital for the last 12 days, the machine is out of order.

Sonipat News: जिला अस्पताल में 12 दिन से नहीं हो रहा एक्स-रे, मशीन खराब

Thu, 30 Oct 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
X-rays are not being done in the district hospital for the last 12 days, the machine is out of order.
फोटो 15: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने का दावा किया जाता है लेकिन अस्पताल में 12 दिन से एक्स-रे मशीन खराब है। मरीजों को बिना एक्स-रे के लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी की तरफ से संबंधित कंपनी को भी सूचित किया जा चुका है। मशीन के कंप्यूटर में तकनीकी खराबी होने के कारण अब तक चालू नहीं किया जा सका है। ऐसे में मरीजों को पैसे खर्च करके निजी लैब से एक्स-रे कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1600 से ज्यादा की ओपीडी होती हैं। इनमें से औसतन 100 मरीजों के एक्स-रे किए जाते हैं। 17 अक्तूबर से डिजिटल एक्स-रे मशीन के कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी होने के कारण एक्स-रे नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें निजी अस्पतालों में जाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। मशीन के ठीक होने के बाद मरीजों को राहत मिल सकती है।
इंजीनियर नेजल्द ठीक करने की कही बात
नागरिक अस्पताल में हर दिन 60 से 65 मरीज एक्स-रे करवाने आते हैं। डिजिटल एक्स-रे मशीन में एक्स-रे को धोने सुखाने की जरूरत नहीं पड़ती। एक्स-रे की रिपोर्ट मिनटों में मिल जाती है। अस्पताल में डिजिटल मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द एक्स-रे मशीन ठीक कराने की मांग की। अस्पताल में पहुंचे इंजीनियर ने मशीन की जांच करने के बाद उसे जल्द ठीक करने का समय मांगा।

एक्स-रे मशीन के कंप्यूटर में 17 अक्तूबर को तकनीकी खराबी आ गई थी। उसके बाद से मशीन बंद पड़ी है। इसको लेकर कंपनी के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। इंजीनियर ने जल्द ही मशीन को चालू करने के लिए समय मांगा है। -राजेश दहिया, सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed