{"_id":"612006348ebc3e06046cd8dd","slug":"x-ray-machine-which-had-been-damaged-for-15-months-in-chc-got-repaired-patients-got-relief-sonipat-news-rtk6215044123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में 15 माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन कराई ठीक, मरीजों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में 15 माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन कराई ठीक, मरीजों को मिली राहत
विज्ञापन
खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखी एक्स-रे मशीन। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 महीने से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को आखिरकार ठीक करवा लिया गया है। अब क्षेत्र वासियों को एक्स-रे करवाने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सवा साल से लोगों को एक्स-रे कराने के लिए निजी अस्पतालों में जाकर जेब ढीली करनी पड़ रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन दोबारा चालू होने पर मरीजों को राहत मिली है।
खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक्स-रे मशीन की सुविधा थी, लेकिन मशीन के खराब होने के बाद 15 माह से मरीजों को निजी लैब में जाकर एक्स-रे करवाना पड़ रहा था। ऐसे में मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही थी। मरीजों के बार-बार मांग करने के बावजूद स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था। 2 जून को खरखौदा सीएचसी में निरीक्षण करने पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा के समक्ष खराब एक्स रे मशीन का मुद्दा उठा था, उन्होंने भी तत्काल प्रभाव से मशीन को ठीक करने के आदेश दिए थे, लेकिन अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशों के बावजूद मशीन को ठीक होने में ढाई महीने का समय लग गया।
वर्जन
एक्स-रे मशीन को ठीक करवा लिया गया है। अब मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को अब सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा मुहैया होगी।
- डॉ. मीनाक्षी शर्मा, एसएमओ, सीएचसी खरखौदा।