फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrong eating habits are spoiling the health of the liver

Sonipat News: गलत खानपान बिगाड़ रहा लिवर की सेहत

Sat, 19 Apr 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Wrong eating habits are spoiling the health of the liver
फोटो 20: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार करते फिजि​शियन डॉ. संदीप शर्मा। संवाद
सोनीपत। बदलती जीवन शैली में अनियमित खानपान, जंक फूड का ज्यादा इस्तेमाल व अल्कोहल पीने से लिवर खराब हो रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 100 से ज्यादा मरीज लिवर की समस्या से पीड़ित उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 80 मरीजों की रक्त जांच की जा रही है। चिकित्सक की ओर से मरीजों को पौष्टिक भोजन करने व व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

बदलती जीवनशैली में शारीरिक क्रिया न के बराबर हो गई है। पूरे दिन कार्यालय में बैठे रहना और असंतुलित आहार जैसे जंक फूड के बढ़ते सेवन के कारण फैटी लिवर, गैस, कब्ज, पेट में भारीपन, पेट दर्द, खाना पचने में तकलीफ, मल से खून का आना जैसी समस्याएं बच्चों से लेकर बड़े तक में देखी जा रही है। ऐसे रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। गलत खानपान और जीवनशैली कोलेस्ट्राॅल के साथ लिवर पर भी असर डालता है। लिवर के चारों ओर फैट जमा करता है। लिवर खराब होने की वजह से हेपेटाइटिस का खतरा बना रहता है। हेपेटाइटिस बी और सी सबसे ज्यादा घातक है, जो लिवर को खत्म कर देता है। मोटापे और डायबिटीज के कारण भी लिवर खराब होने के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

लिवर सही रखने के लिए यह खाए
कम चर्बी वाला खाना ही खाएं। अधिक तेल व मसाले वाला खाना खाने से लिवर ठीक नहीं रहता है। खाने में तरल पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, जूस के साथ सलाद, फल व मौसमी सब्जियां, सभी तरह की दालों को शामिल करें। मैदा से बनी चीजों के सेवन से बचें। साथ ही दूध व दही का सेवन बंद कर दें। प्रोटीन सप्लीमेंट का अधिक सेवन भी लिवर को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में इससे बचें। अगर समस्या अधिक महसूस हो तो लिवर फंक्शन टेस्ट कराकर चिकित्सीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है लक्षण
त्वचा और आंखों में पीलापन, उल्टी होना, कम भूख लगना, थकावट, दस्त होना, लगातार वजन घटना, शरीर में खुजली होना, पेट, पैरों, एड़ियों में दर्द और अत्यधिक सूजन लिवर संबंधी बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। पेट में होने वाला हल्का सा दर्द भी लिवर को नुकसान होने की शुरुआत का संकेत हो सकता है। अगर बार-बार पेट में दर्द की शिकायत हो तो चिकित्सीय परामर्श लें।



--
बेहतर खानपान के अभाव में लिवर खराब हो रहा है। अस्पताल में करीब 100 मरीज लिवर से जुड़ी बीमारियों का उपचार कराने पहुंच रहे हैं। मरीजों को पहले लिवर फंक्शन टेस्ट कराया जाता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें उपचार दिया जाता है। -डॉ. संदीप शर्मा, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल।

फोटो 20: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार करते फिजिशियन डॉ. संदीप शर्मा। संवाद

फोटो 20: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार करते फिजिशियन डॉ. संदीप शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed