फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   FIR and 'red entry' for stubble burning.

Sonipat News: पराली जलाने पर होगी एफआईआर व रेड एंट्री

Sun, 27 Sep 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
FIR and 'red entry' for stubble burning.
सोनीपत। पराली जलाने वाले किसानों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ निर्धारित जुर्माना लगाया जाएगा। राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की जाएगी। इसके बाद संबंधित किसान दो साल तक अपनी फसल सरकारी दाम पर नहीं बेच सकेगा।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के चेयरमैन राजेश वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर पराली प्रबंधन और वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने खेतों और गांवों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष पराली जलाने वाले गांवों को येलो जोन में चिह्नित किया गया है। इन गांवों में 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी किसानों से संपर्क रखेंगे और पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए जिला, उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर पराली प्रोटेक्शन फोर्स गठित की गई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में डैशबोर्ड भी स्थापित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed