{"_id":"6ab836299c129bf9b605a8d0","slug":"land-acquisition-process-for-nathupur-metro-station-expedited-dmrc-seeks-land-from-nhai-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161287-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नाथूपुर मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन की प्रक्रिया तेज, डीएमआरसी ने एनएचएआई से मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नाथूपुर मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन की प्रक्रिया तेज, डीएमआरसी ने एनएचएआई से मांगी जमीन
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव नाथूपुर के पास जीटी रोड किनारे वह जगह, जहां पर मेट्रो स्टेशन का निर्माण क
- फोटो : अमर उजाला
प्रदीप कौशिक
सोनीपत। नाथूपुर में श्री अग्रसेन धाम के पास प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने स्टेशन के निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से हाईवे के साथ लगती करीब एक किलोमीटर जमीन मांगी है।
जमीन हस्तांतरण को लेकर दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई है। जमीन उपलब्ध होते ही स्टेशन का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। करीब 6,230 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना को केंद्र सरकार ने दिसंबर 2024 में मंजूरी दी थी।
दिल्ली सीमा से आगे हरियाणा में कुंडली और नाथूपुर में दो मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। जिले की सीमा में लगभग 2.72 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे सोनीपत को पहली बार दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से सीधा जुड़ाव मिलेगा।
विज्ञापन
मेट्रो परियोजना के पूरा होने से कुंडली, राई और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और लाखों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होने से दिल्ली-एनसीआर के बीच आवागमन आसान होगा, वहीं औद्योगिक निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
मेट्रो और नमो भारत से बदलेगी परिवहन व्यवस्था
रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो विस्तार और दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर पर समानांतर काम चल रहा है। नाथूपुर मेट्रो स्टेशन के साथ ही रैपिड रेल का स्टेशन होगा। दोनों स्टेशनों को जोड़ने के लिए नेशनल हाईवे के ऊपर फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। करनाल तक नमो भारत क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के लिए रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
कुंडली-नाथूपुर को मिलेगा विकास का नया इंजन
मेट्रो कॉरिडोर के चालू होने से कुंडली और नाथूपुर क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी। कुंडली पहले ही एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में पहचान बना चुका है। यहां पर इंडस्ट्रियल एरिया, ईपीजेड, लॉजिस्टिक पार्क और वेयर हाउस सक्रिय हैं। वहीं, नाथूपुर व आसपास के गांवों में तेजी से आवासीय परियोजनाओं का विस्तार हो रहा है।
श्री अग्रसेन धाम के नजदीक जीटी रोड किनारे नाथूपुर में मेट्रो स्टेशन बनने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को मेट्रो सेवा का लाभ लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्टेशन के निर्माण से नाथूपुर और आसपास के इलाकों में सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी बेहतर होने की संभावना है।
--
डीएमआरसी और एनएचएआई के बीच श्री अग्रसेन धाम के पास ही जीटीरोड किनारे जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर बातचीत चल रही है। जमीन हस्तांतरण पूरा होने के बाद डीएमआरसी की ओर से नाथूपुर मेट्रो स्टेशन निर्माण की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।
प्रांजल मिश्रा, प्रोजेक्ट इंजीनियर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

फोटो : सोनीपत के गांव नाथूपुर के पास जीटी रोड किनारे वह जगह, जहां पर मेट्रो स्टेशन का निर्माण क- फोटो : अमर उजाला