{"_id":"66fc84477fd274f97f058038","slug":"wrestlers-won-three-gold-medals-in-state-level-school-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-125440-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में पहलवानों ने जीते तीन स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में पहलवानों ने जीते तीन स्वर्ण पदक
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा की पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में जीतने के बा
Link Copied
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा की तीन पहलवानों ने तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। पहलवानों ने यूपी के गोरखपुर में 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता की कुश्ती स्पर्धा में पदक जीते हैं। युद्धवीर अखाड़ा के प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि पहलवान साक्षी ने 69 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। रौनक नागर ने अंडर-17 के 69 किलो भार वर्ग में व साक्षीपाल ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
तीनों पहलवान करीब चार साल से अखाड़ा में सुबह शाम अभ्यास करती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी साक्षी ने साल 2023 में हुई राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस साल नोएडा में हुई राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। तीनों पहलवान यूपी की रहने वाली है और चार साल से युद्धवीर अखाड़े में कुश्ती के गुर सीख रही हैं। प्रशिक्षक सीमा राणा ने बताया कि पहलवानों के वापस लौटने पर स्वागत किया जाएगा। स्वर्ण पदक जीतने पर अखाड़ा संचालक देवी सिंह, सुनील कुमार, संदीप पहलवान व सुरेश ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।