{"_id":"6484ffd88ba833527a0adda3","slug":"wrestlers-said-in-the-panchayat-held-in-sonipat-if-justice-is-not-given-they-will-not-participate-in-the-as-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में हुई पंचायत में बोले पहलवान- न्याय नहीं मिला तो एशियन गेम्स ट्रायल में भाग नहीं लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत में हुई पंचायत में बोले पहलवान- न्याय नहीं मिला तो एशियन गेम्स ट्रायल में भाग नहीं लेंगे
Sun, 11 Jun 2023 04:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Jun 2023 04:27 AM IST
सार
पंचायत में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान और सोमबीर पहुंचे। साक्षी मलिक ने कहा कि धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंचायत में पहुंचे पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में ओलंपियन साक्षी मलिक ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो पहलवान एशियन गेम्स के ट्रायल में भाग नहीं लेंगे। उनके पास धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उन पर समझौते का दबाव है। नाबालिग पहलवान के बयान पहले ही बदल चुके हैं। बाकियों को भी लगातार तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
छोटूराम धर्मशाला में शनिवार को किसान संगठन, सर्वखाप व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ पंचायत हुई। इसमें साक्षी मलिक ने कहा कि न्याय के लिए पहलवान लड़ाई को जारी रखेंगे। जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिलेगा वह संघर्ष करते रहेंगे। ऐसे में वह एशियन गेम्स के ट्रायल में भी भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन
बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 15 दिन का समय दिया गया था। मैंने पहले दिन से कहा था कि आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। मेरी दिल्ली पुलिस से कोई बात नहीं हुई है, साथ ही फिर दोहराया कि सभी तीनों पहलवान एक साथ हैं। बजरंग, विनेश और वह एक साथ न्याय की लड़ाई जारी रख रहे हैं। साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष के यहां महिला पहलवान को ले जाने के दिल्ली पुलिस के कदम पर सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों की मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास करें, यह भी एक तरह का शोषण है। पॉक्सो मामले में हमने देखा कि शिकायतकर्ता का बयान बदल गया है। जब तक बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक जांच प्रभावित हो सकती है। बृजभूषण पहलवानों पर दबाव डाल रहे हैं।
बहन-बेटियों की इज्जत उछालकर कभी नहीं करेंगे राजनीति, गर्दन कटवाने को भी तैयार : बजरंग पूनिया
ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि बहन-बेटियों की इज्जत उछालकर वह राजनीति नहीं करेंगे। आंदोलन उनके लिए मान-सम्मान की लड़ाई है, जिसके लिए वह गर्दन भी कटवा सकते हैं। बृजभूषण से उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। जिस तरह से खाप व पंचायत अपनी बेटियों के साथ खड़ी हैं, उसी तरह से वह भी साथ दे रहे हैं। पहलवान 15 जून तक सरकार की तरफ से कार्रवाई का इंतजार करेंगे। ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए 16 या 17 जून को ही कॉल कर दी जाएगी। खाप नेताओं ने भी कहा कि 15 जून के बाद 16 या 17 जून को बजरंग के एक कॉल पर एकजुट होकर उसके साथ खड़े होंगे और जो वह निर्णय लेगा, उसमें उनका पूरा साथ दिया जाएगा।