{"_id":"6682ee587ae16ed32d0fdfb1","slug":"wrestlers-hit-lath-in-asian-wrestling-championship-won-medals-sonipat-news-c-197-1-snp1007-120519-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पहलवानों ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में गाड़े ''''लठ'''', जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पहलवानों ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में गाड़े ''''लठ'''', जीते पदक
Mon, 01 Jul 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
जाॅर्डन के अम्मान में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष अंडर 23 टीम के पहलवान ओवर
सोनीपत। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर - 23 फ्रीस्टाइल वर्ग में भारतीय पहलवानों ने कामयाबी के ''''लठ'''' गाड़ दिए हैं। भारतीय अंडर 23 पुरुष टीम के पहलवानों ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं। देश के पहलवानों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी जीती। भारतीय टीम के अंडर 23 फ्रीस्टाइल वर्ग में जिले के भी चार पहलवान भी शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता जाॅर्डन के अम्मान में 27 से 30 जून तक आयाेजित की गई थी। इसमें भारतीय पुरुष टीम के 10 पहलवानों में से आठ ने पदक जीते हैं। जिले से गांव असवारपुर के शुभम, गांव जुआं के पहलवान अमित, गांव बनवासा के जयदीप व गांव पुरखास के अनिरुद्ध ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा से देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। शुभम और जयदीप गांव रायपुर स्थित रायपुर खेलकूद अकादमी में अभ्यास करते हैं। वहीं अमित गांव जुआं स्थित जुआं अखाड़ा में कड़ा अभ्यास करते हैं। पहलवान अनिरुद्ध दिल्ली स्थित छत्रसाल स्टेडियम में अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
जिले के लाडलों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता के अंडर 23 फ्रीस्टाइल में भाग लेते हुए जिले के बेटों ने चार पदक जीते हैं। पहलवान शुभम को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में 57 किलो भार वर्ग में अब्दिमलिकियो कराचोव (किर्गिस्तान) से 10-0 से हार का सामना करते हुए कांस्य पदक से संतुष्टि करनी पड़ी। पहलवान अमित को 79 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में रुस्तम मिर्जगालियेव (कजाखस्तान) से 7-13 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांस्य पदक के लिए अमित ने एर्जो शमिल (जॉर्डन) को 9-3 से मात दी। जयदीप ने प्रतियोगिता के 74 किलो भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में 12-2, दूसरे में 11-0 व सेमीफाइनल में ज़फ़रबेक ओटाखोनोव (उज़्बेकिस्तान) को 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में पहलवान जयदीप काे ओरोजोबेक (किर्गिस्तान) 11-2 से हार का सामना करना पड़ा। जयदीप ने रजत पदक जीता। वहीं प्रतियोगिता के 125 किलो भारवर्ग में अनिरुद्ध ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उमर लहाब सारेम (सीरिया) को 10 -0 से पटखनी देकर देश की झोली में सोना डाला।
विज्ञापन
इन्होंने जीते पदक -
शुभम (कांस्य, 57 किलो, सोनीपत, हरियाणा), रोहित (रजत, 65 किलो, एसएससीबी), अभिमन्यु (स्वर्ण, 70 किलो, दिल्ली), जयदीप (रजत, 74 किलो, सोनीपत) अमित (कांस्य, 79 किलो, सोनीपत) , जोंटी (स्वर्ण, 92 किलो, उत्तर प्रदेश), साहिल जागलान (स्वर्ण, 97 किलो, पानीपत), अनिरुद्ध (स्वर्ण, 125 किलो, सोनीपत)।