फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler Amit alias Munna has left for Croatia to showcase his skills in the Senior Ranking Series.

Sonipat News: सीनियर रैंकिंग सीरीज में दांव-पेंच दिखाने क्रोएशिया रवाना हुए पहलवान अमित उर्फ मुन्ना

Mon, 02 Feb 2026 07:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Amit alias Munna has left for Croatia to showcase his skills in the Senior Ranking Series.
फोटो :11: प्रशिक्षकों के साथ पहलवान अमित उर्फ मुन्ना।
सोनीपत। गांव जुआं के पहलवान अमित उर्फ मुन्ना सीनियर रैंकिंग सीरीज में भाग लेने के लिए क्रोएशिया रवाना हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती 5 से 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें विश्व के शीर्ष पहलवान अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षक संजीत और डालमिया ने बताया कि जुआं अखाड़ा के पहलवान अमित उर्फ मुन्ना का चयन फ्रीस्टाइल वर्ग के 79 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। अमित पूरी तरह फिट हैं और प्रतियोगिता के लिए उन्होंने अपनी रणनीति को पहले से अधिक मजबूत किया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने के लिए अमित पूरी तरह तैयार हैं। वह इससे पहले भी देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने जुलाई 2025 में किर्गिस्तान के बिश्केक में अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून 2025 में मंगोलिया में आयोजित तीसरी रैंकिंग सीरीज में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था। इसके अलावा वह दो बार एशियन चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बलवंत छिक्कारा, संजीत, डालमिया, रविंद्र छिक्कारा, आरएस छिक्कारा और राजेश छिक्कारा सहित अखाड़ा परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं।


संजीत ने विश्वास जताया कि अमित उर्फ मुन्ना सीनियर रैंकिंग सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपनी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करेंगे बल्कि एक बार फिर देश और जुआं अखाड़ा का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed