फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler Abhishek won the wrestling prize of 31 thousand

Sonipat News: पहलवान अभिषेक ने जीती 31 हजार की इनामी कुश्ती

Sat, 22 Mar 2025 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Abhishek won the wrestling prize of 31 thousand
फोटो 08- सोनीपत के गांव भठगांव में आयोजित दंगल में थाना मोहाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार का ब
सोनीपत। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत गांव भठगांव में दंगल आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों व ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया।
विज्ञापन

दंगल में विभिन्न क्षेत्र से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। हनुमान अखाड़ा से पहलवान अभिषेक ने अतुल को हराकर 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीत ली। दंगल में गोहाना पुलिस उप उपायुक्त रविंद्र तोमर व मोहाना थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने शिरकत करते हुए युवाओं को खेलों की तरफ अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गांव भठगांव में आयोजित दंगल में सोनीपत पुलिस की तरफ से नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन ने खिलाड़ियों, युवाओं व ग्रामीणों को नशे से होने वाली हानियों से अवगत कराते हुए नशे से दूरी बनाने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। गांव के सरपंच नीरज दहिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि दंगल में विभिन्न स्थानों से करीब 100 पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान आसपास के गांवों से 800 से अधिक लोग दंगल देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में प्रतिभागिता करने वाले पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले देखने के लिए मिले। पहलवानों ने कुश्ती जीतने के लिए पूरा जोर लगाया। इनामी कुश्ती दंगल के विजेता हनुमान अखाड़ा के पहलवान अभिषेक बने। उन्होंने फाइनल मुकाबले में रायपुर के पहलवान अतुल को हराकर 31 हजार रुपये की कुश्ती जीती।


प्रतिबंधित नशा करना, रखना, बेचना दंडनीय अपराध : थाना प्रभारी
मोहना थाना प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित नशा रखना, सेवन करना, क्रय-विक्रय करना दंडनीय अपराध है। पुलिस नशा मुक्त हरियाणा के स्वप्न को साकार करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। सोनीपत पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर -7419410578 पर गुप्त सूचनाएं देकर नशा मुक्त हरियाणा अभियान में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, हुक्का भी हानिकारक नशे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार भारत में प्रतिदिन 3699 लोगों की मृत्यु का कारण केवल तंबाकू उत्पाद है। घरों में लोग धूम्रपान करते हैं। इससे अन्य सदस्य भी उस धूम्र का सेवन न चाहते हुए कर रहे होते हैं। इससे प्रत्येक 4 सेकंड में एक बच्चे की मृत्यु हो रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए है। कोई भी व्यक्ति गुप्त सूचना देने के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान में सहभागिता कर सकता है।

फोटो 08- सोनीपत के गांव भठगांव में आयोजित दंगल में थाना मोहाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार का ब

फोटो 08- सोनीपत के गांव भठगांव में आयोजित दंगल में थाना मोहाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार का ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed