Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Worshipping Lord Ganesha, Goddess Lakshmi, and Kubera in homes and business establishments will be fruitful.

शाम 5:54 से 7:50 बजे तक लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त

Sun, 08 Nov 2026 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Worshipping Lord Ganesha, Goddess Lakshmi, and Kubera in homes and business establishments will be fruitful.
सोनीपत। इस बार दीपावली का पर्व 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाए जाने वाले दीपोत्सव पर स्वाति नक्षत्र और स्वाति योग का विशेष संयोग रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ संयोग में भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी का पूजन करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

पंडित अमित शौनक ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी। अमावस्या तिथि 8 नवंबर रविवार सुबह 11:27 बजे से शुरू होकर 9 नवंबर सोमवार दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। उदयमान तिथि के बजाय दीपावली पर प्रदोष काल और अमावस्या तिथि के संयोग को महत्व दिया जाता है। रविवार को ही दीपावली उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माता लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त 8 नवंबर को शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक रहेगा। इस अवधि में प्रदोष काल के साथ वृषभ काल का भी संयोग रहेगा। गृहस्थों के लिए प्रदोष काल में स्थिर लग्न के दौरान लक्ष्मी पूजन करना विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं निशिता काल का मुहूर्त तांत्रिक पूजा और मां काली की आराधना के लिए उत्तम माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
पूजा एवं काल
समय
लक्ष्मी पूजन
शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक
प्रदोष काल
शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक
वृषभ काल
शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक
निशिता काल
रात 11:39 से 12:31 बजे तक
हनुमान जी के पूजन और दीपदान का भी महत्व
पंडित अमित शौनक के अनुसार कार्तिक अमावस्या स्वयं सिद्ध मुहूर्त मानी जाती है। इस दिन सुबह हनुमान जी का पूजन करना चाहिए। शाम को घरों और मंदिरों में दीपों की माला सजाकर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर का पंचोपचार या षोडशोपचार विधि से पूजन करना चाहिए। मंदिरों में दीपदान करने का भी विशेष महत्व है।

उन्होंने बताया कि व्यापारी वर्ग को शुभ मुहूर्त में अपने प्रतिष्ठानों पर महालक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने के साथ मंत्र जाप व हवन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed