Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Worship and Havan Yajna continue at the Om temple.

Sonipat News: ओम मंदिर में पूजन और हवन यज्ञ जारी

Sat, 07 Nov 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Worship and Havan Yajna continue at the Om temple.
फोटो: सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी स्थित ओम मंदिर में आहुति डालती महिलाएं। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
सोनीपत। ब्रह्म कॉलोनी स्थित ओम मंदिर में कार्तिक मास के उपलक्ष्य में एक महीने तक चलने वाला स्नान, पूजन, कथा और हवन का धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। आश्विन पूर्णिमा से शुरू हुआ यह आयोजन कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर तक चलेगा। इसमें आसपास की 20 से 25 श्रद्धालु महिलाएं प्रतिदिन नियमित रूप से भाग लेकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर रही हैं।

अनुष्ठान के तहत प्रतिदिन तड़के 4 बजे श्रद्धालु महिलाएं स्नान करती हैं। इसके बाद सुबह 5 बजे वेदी पूजन, कार्तिक मास महात्म्य कथा और यज्ञ किया जाता है। पूरे महीने चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु नियमित रूप से शामिल होकर पूजा-अर्चना और यज्ञ में आहुतियां दे रही हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार कार्तिक मास में प्रातःकाल स्नान, पूजन और कथा श्रवण का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस महीने में प्रातः स्नान करने से हजारों यज्ञों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। इसी धार्मिक आस्था के चलते महिलाएं पूरे नियम और श्रद्धाभाव से अनुष्ठान में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


आयोजन के मुख्य यजमान ओम प्रकाश गांधी, उनकी पत्नी मंजू गांधी, पुत्र डॉ. गौरव गांधी और डॉ. पुनीत गांधी हैं। आचार्य पंडित रामकृष्ण पाठक की अध्यक्षता में पूजन और यज्ञ संपन्न करवाया जा रहा है। धार्मिक महत्व के साथ हवन से वातावरण की शुद्धता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed