फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana players will compete in world para athletics championship

आयोजनः वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखेगा हरियाणवी दम, 15 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे

Tue, 05 Nov 2019 02:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
haryana players will compete in world para athletics championship
sports - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस बार हरियाणवी दम दिखाई देगा। क्योंकि चैंपियनशिप में जहां देश के 32 खिलाड़ी खेलेंगे, वहीं इनमें हरियाणा के 15 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह चैंपियनशिप दुबई में 7 से 15 नवंबर तक खेली जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए खिलाड़ी मंगलवार को रवाना होंगे। इस वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबसे बड़ी बात यह होगी कि इसमें पहले चार स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को टोक्यो में होने वाले पैरा ओलंपिक का टिकट मिल जाएगा। जिससे उनको पैरा ओलंपिक में खेलने के लिए क्वालीफाई चैंपियनशिपों में नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन


टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलंपिक के बाद वहां पैरा ओलंपिक होना है। जिसके लिए पैरा एथलीट खूब पसीना बहा रहे हैं और उसमें जगह बनाने के लिए प्रेक्टिस ज्यादा शुरू की हुई है। लेकिन पैरा ओलंपिक का टिकट दुबई में 7 से 15 नवंबर तक होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप से मिल सकता है। इस चैंपियनशिप में भारत के 32 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें से 15 खिलाड़ी अकेले हरियाणा के रहेंगे। यह सभी खिलाड़ी चैंपियनशिप में मेडल जीतने के साथ ही पैरा ओलंपिक का टिकट लेने के लिए दम दिखाएंगे। जिनमें पहले पैरा ओलंपिक खेल चुके अमित सरोहा भी दोबारा टिकट लेने के लिए मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन


रोहतक के सबसे ज्यादा चार तो सोनीपत के तीन खिलाड़ी
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रोहतक से चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे तो सोनीपत के तीन खिलाड़ी चैंपियनशिप में खेलेंगे। इनमें सोनीपत से अमित सरोहा, धर्मबीर नैन, सुमित, हिसार से अरविंद व एकता भ्यान, भिवानी से देवेंद्र कुमार, झज्जर से योगेश, रोहतक से संदीप कुमार, विनोद, रिंकू हुड्डा व ज्योति, पानीपत से नवदीप, गुरुग्राम से संदीप, जींद से भगत सिंह, रेवाड़ी से टेकचंद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडल का इतिहास बदलने उतरेंगे भारतीय पैरा एथलीट
दुबई में होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय पैरा एथलीट मेडल का इतिहास बदलने के लिए मैदान में उतरेंगे। जहां वर्ष 2017 में लंदन में हुई चैंपियनशिप में भारतीय पैरा एथलीटों ने पांच मेडल जीते थे, वहीं अभी तक चैंपियनशिप में भारत के नाम सबसे ज्यादा आठ मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। इस बार उम्मीद है कि पैरा एथलीट पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर ज्यादा से ज्यादा मेडल देश के लिए जीतेंगे।


जिस तरह से पैरा एशियन गेम्स में खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा था, उसको देखते हुए उम्मीद है कि हम इस बार सबसे ज्यादा मेडल जीतेंगे। क्योंकि इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। मैं खुद भी लगातार दो बार से वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत रहा हूं और इस बार मैं देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान में उतरूंगा।
-अमित सरोहा, पैरा ओलंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed