{"_id":"66f87fd3efd3faeb9909ffb7","slug":"world-heart-day-people-over-the-age-of-30-are-getting-affected-by-the-disease-sonipat-news-c-197-1-snp1003-125266-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हृदय दिवस : 30 से ज्यादा उम्र के लोग हो रहे बीमारी ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हृदय दिवस : 30 से ज्यादा उम्र के लोग हो रहे बीमारी ग्रस्त
Sun, 29 Sep 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग हर साल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में सुधार लाने की सलाह देता है। लेकिन जीवन शैली की वजह से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। 30 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग हृदय रोग से ग्रसित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा लोगों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) मिल रहा है। इसके चलते हृदयाघात (हार्ट अटैक) का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। एनसीडी क्लीनिक की ओर से लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। जिले में डेढ़ साल में उच्च रक्तचाप के अब तक 5261 मरीज मिल चुके हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1600 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। यहां इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) कराने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। मरीजों की संख्या देखते हुए नव वर्ष पर एक और ईसीजी मशीन उपलब्ध कराई थी। साथ ही गोहाना व खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पतालों में भी नई ईसीजी मशीन में भी उपलब्ध कराई गई थी। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में जांच सुविधा न मिल पाने के कारण बीमारी गंभीर रूप ले लेती है और मरीज को बचाना संभव नहीं हो पाता। ईसीजी मशीन से तत्काल जांच कर परिणाम तक पहुंचना आसान हो जाता है कि मरीज हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित है या नहीं।
हार्ट अटैक से बचाव के लिए यह जरूरी
जीवन शैली में आए बदलाव व अनियमित खानपान के कारण लोग उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) का शिकार हो रहे हैं। इससे हार्टअटैक आने का सबसे ज्यादा आशंका रहती है। हार्ट अटैक से छुटकारा पाने के लिए सप्ताह में प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करें। संतुलित आहार लें, हरी सब्जियां खाएं और नमक प्रतिदिन 5 ग्राम से कम खाएं। अपने वजन को नियंत्रित रखें। तंबाकू व शराब न पीए। मानसिक तनाव को कम करें व नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच करवाएं।
विज्ञापन
मुस्कान खत्म होने से बढ़ी बीमारियां
चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र राणा का कहना है कि तनाव में जीने से ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग संबंधी और डिप्रेशन जैसी कई बीमारियां बढ़ रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 100 से ज्यादा मरीज रक्तचाप से पीड़ित आते हैं। हृदय रोग से संबंधित 20 से 25 लोग रोजाना उपचार कराने पहुंच रहे हैं।
वर्तमान समय में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है। सबसे बड़ा कारण उच्च रक्तचाप है। लोगों को समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। चिकित्सकों की सलाह पर दवा लेते रहने से लोग बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
- डॉ. गीता दहिया, उप सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग